Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा की 282 पंचायतों में आज चुने जाएंगे नए प्रधान-उपप्रधान,लोगों को विकास की उम्मीद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के बाद वीरवार को 282 पंचायतों में नए प्रधान और उपप्रधान चुने जाएंगे। इसके साथ ही 1616 वार्ड सदस्यों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी होगी। ग्रामीण क्षेत्र के चार लाख से अधिक मतदाता अपनी पंचायतों की नई सरकार चुनने में भाग ले रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफल बनाने के लिए प्रशासन ने करीब 10 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

चैतड़ू पंचायत में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने विकास और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की उम्मीद के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है और वे चाहते हैं कि नई पंचायत इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले।मतदान करने पहुंचे 83 वर्षीय पूर्ण चंद ने कहा कि उन्होंने गांव के बेहतर भविष्य और विकास की सोच के साथ वोट डाला है। उनका कहना था कि पंचायत में पानी की परेशानी काफी समय से बनी हुई है और उम्मीद है कि नए चुने जाने वाले प्रतिनिधि इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।वहीं, गंभीर सिंह ने कहा कि पंचायत का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए जो विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि चैतड़ू पंचायत में पानी की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है और ग्रामीणों को नई पंचायत से इस समस्या के समाधान की उम्मीद है।ग्रामीणों का मानना है कि इस बार चुने जाने वाले प्रतिनिधि पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.