Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा, अमृतसर में मॉडल शॉप पर औचक छापेमारी

Summer express, अमृतसर । पंजाब में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बाद विभाग की टीमें लगातार फील्ड में उतरकर छापेमारी और जांच अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी रमन भगत (अमृतसर-3) के नेतृत्व में विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन चैकिंग कर नियमों के पालन की समीक्षा की।

आबकारी विभाग ने पुलिस अधिकारियों के साथ रणनीतिक विचार-विमर्श के बाद अटारी रोड स्थित इंडिया गेट के निकट एक मॉडल शॉप पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सहायक आबकारी अधिकारी रमन कुमार शर्मा की मौजूदगी में दुकान में मौजूद शराब के स्टॉक की विस्तार से जांच की गई। साथ ही स्टॉक रजिस्टर और रिकॉर्ड का मिलान कर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं अवैध या बिना रिकॉर्ड वाली शराब की बिक्री तो नहीं हो रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित पक्षों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सक्रिय तस्करों पर नजर, पुलिस-आबकारी समन्वय पर जोर

अभियान के तहत सहायक आबकारी अधिकारी रमन कुमार शर्मा ने आबकारी पुलिस स्टाफ के साथ छहरटा थाना क्षेत्र का दौरा भी किया। इस दौरान घरिंडा थाना प्रभारी के साथ आयोजित बैठक में क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों की गतिविधियों और उनके नेटवर्क पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की।

रमन कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है, जिससे अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अवैध री-फिलिंग रोकने के लिए खाली बोतलें नष्ट

अभियान के दौरान अटारी रोड स्थित खंडवाला चुंगी क्षेत्र में भी विशेष कार्रवाई की गई। आबकारी नियमों के तहत शराब की अवैध री-फिलिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलों को नष्ट कराया गया। ए.ई.टी.ओ. रमन कुमार शर्मा की निगरानी में एल-5डी और खंडवाला अटारी रोड स्थित अहाते में मौजूद खाली बोतलों को मौके पर ही तोड़कर नष्ट किया गया।

आगे और सख्त होगी कार्रवाई

आबकारी विभाग के सहायक कमिश्नर अमृतसर रेंज दिलबाग सिंह चीमा और जिला आबकारी अधिकारी रमन भगत ने कहा कि आने वाले दिनों में चैकिंग और प्रवर्तन अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों तथा शराब तस्करों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने का संकेत दिया है। उनका कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.