Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी का कल घोषित होगा परिणाम

Summer express/मंडी धर्मवीर-:- लंबे इंतजार के बाद कल यानी 31 मई को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन पर 265 टीमों के माध्यम से 1349 कर्मचारी 241 टेबल पर अपनी सेवाएं देकर मतगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम मंडी की मतगणना वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी। 14 वार्डों की मतगणना के लिए 15 टीमों के माध्यम से 125 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यहां 13 टेबल लगाए गए हैं। क्योंकि यह परिणाम ईवीएम के माध्यम से घोषित होगा, इसलिए इसमें अधिक समय नहीं लगेगा।

अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला परिषद और बीडीसी की मतगणना के लिए जिला भर में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसके के लिए 250 टीमों के माध्यम से 1224 कर्मचारियों की डयूटी और 228 टेबल लगाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को मतणगना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन मतों की गणना का कार्य एक लंबी प्रक्रिया है, इसलिए इसके परिणाम आने में भी समय लगेगा। डीसी मंडी ने कहा कि कर्मचारियों ने चुनावों के दौरान अपनी बेहतरीन भूमिका का प्रदर्शन किया है। इसमें हर छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े स्तर के अधिकारी की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। अब मतगणना के माध्यम से इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.