Dharamshala, Rahul
धर्मशाला (राहुल चावला)। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि सामने से आने वाले हर वार का जवाब मर्यादा के साथ देना ज़रूरी है, और वे हमेशा इसका ध्यान रखते हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि वे पलटवार करते समय सामने वाले के पद और ओहदे का सम्मान करते हैं।
मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को रात में बुरे सपने आते हैं, और विडंबना यह है कि उन सपनों में मैं ही होता हूं। रात को ठंडा पानी पीकर सोने से पहले भी वे मुझे याद करते होंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की स्थिति ऐसी है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अब कोई भी आपदा सहायता राशि देना नहीं चाहता, बल्कि लोग सीधे प्रभावितों को राहत राशि बांट रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें अपने नेताओं को खुश करने के लिए कुछ भी बोलना पड़ता है। “मैं कौन सी धनराशि बांट रहा हूं, इसके लिए मुझे किसी के प्यादों का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं,” उन्होंने कहा।सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनमें संपत्ति संबंधी बेमेल जानकारियां हैं, लेकिन उन्होंने इस पर कभी सवाल नहीं उठाए।
शहीद मेजर अभिजय थापा की याद में स्मृति द्वार
सोमवार को विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला खनियारा रोड पर शहीद मेजर अभिजय थापा की स्मृति में स्मृति द्वार का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र कार्य लंबे समय से लंबित था, लेकिन अब इसे पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है और यह जल्द बनकर तैयार होगा।