Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए सेक्टर-2 स्थित एक कथित फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में विदेशी नागरिकों, विशेषकर अमेरिका के लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की आशंका जताई गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 मार्केट में संचालित एक कार्यालय से विदेशी नागरिकों को झांसा देकर साइबर ठगी की जा रही है। सूचना के आधार पर साइबर थाना टीम ने देर रात छापेमारी की और मौके से कई संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ।

पुलिस ने नवदीप, अक्षय टिक्कू, रजा और अंकुर कपूर को इस नेटवर्क का प्रमुख संचालक बताते हुए गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कार्यालय से 19 कंप्यूटर, तीन लैपटॉप, 11.30 लाख रुपये नकद, तीन वॉकी-टॉकी, 16 हेडसेट, दो वाई-फाई राउटर, नोट गिनने की मशीन, तीन पीओएस मशीनें तथा कुछ सोने के आभूषण बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे। बातचीत के दौरान वे विभिन्न तकनीकी या वित्तीय समस्याओं का हवाला देकर लोगों का विश्वास जीतते और फिर उनके बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड तथा अन्य वित्तीय जानकारियां हासिल कर लेते थे। इसके बाद खातों से अवैध रूप से धनराशि निकाली जाती थी।

जांच एजेंसियों के अनुसार कॉल सेंटर का संचालन अमेरिकी समयानुसार किया जाता था। कार्यालय शाम के समय शुरू होता और देर रात तक कर्मचारियों की गतिविधियां जारी रहती थीं, ताकि विदेशी ग्राहकों से आसानी से संपर्क किया जा सके।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, विदेशी लेन-देन और ठगी की कुल रकम को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

साइबर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया तथा इसके तार देश और विदेश में किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.