Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री को नही कार्यकर्ताओ की कद्र,मिलने से भाग जाते है ,2027 में नही मिलेंगे कार्यकर्ता- हर्ष महाजन

Summer express/शिमला, संजू -: नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सरकार और मुख्यमंत्री पर लगाए आरोपो पर सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर निशाना साधा है और मुख्यमंत्री पर कार्यकर्ताओं की कद्र न करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब स्थिति की झाड़ियां अलग नहीं शुरू हो जाएगी। कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की एक कदर नहीं है और 2022 में कार्यकर्ता ढूंढ कर नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री को भी कार्यकर्ताओं की एक कदर नहीं होती है मिलने जाओ तो मिलने से वह भाग जाते हैं। मुख्यमंत्री किसी से मिलते तक नहीं है और प्रदेश में 1 साल बाद भाजपा की सरकार और बनना तह है।


वही हर्ष वाले ने मुख्यमंत्री द्वारा बीते दिन जिला परिषद और बीडीसी को लेकर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि जिला परिषद और बीडीसी सिर्फ एक दिन के होते हैं यह उनका अपमान है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस पंचायती राज चुनाव से हमेशा से ही भागती रही है वह यह चाहते थे कि यह चुनाव हो ही ना और अभी चुनाव हो गए हैं तो इसमें भाजपा की प्रचंड जीत हुई है और हर जगह बीजेपी के जिला परिषद और बीडीसी जीते हैं।
ऑनलाइन शिमला में जिला परिषद के शपथ समारोह में परिजनों और समर्थकों ना जाने देने को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया ।उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा नहीं हुआ है कि जीते हुए उम्मीदवारों के परिजनों को अंदर जाने से रोका जाए लेकिन यह सरकार बौखलाई हुई है शिमला जिला में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है इस समय 14 भाजपा के जिला परिषद जीत कर आए हैं और चेयरमैन वाइस चेयरमैन भी भाजपा का ही बनेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.