Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, MCX पर सोना ₹1.55 लाख से नीचे फिसला

Summer express, नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को आई बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोना मामूली कमजोरी के साथ 1,54,766 रुपये पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी की कीमत में 1,443 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 2,44,946 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये टूटकर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमतों में भी भारी नरमी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले इसका भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर सोने-चांदी के बाजार पर पड़ रहा है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश विकल्पों की बजाय वैश्विक आर्थिक संकेतकों और ऊर्जा कीमतों पर अधिक नजर बनाए हुए हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदलती रणनीति के चलते निकट भविष्य में सोने और चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.