Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में अपराधी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 150 गज सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Summer express, गुरुग्राम। अपराधियों द्वारा सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस और सोहना नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धुनेला गांव में करीब 150 गज सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। संयुक्त अभियान के दौरान अवैध रूप से निर्मित दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि धुनेला गांव निवासी सरफराज ने नगर परिषद की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। आरोप है कि उसने सरकारी भूमि पर दुकानें बनाकर लंबे समय से अवैध रूप से उपयोग किया हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई।

अपराध शाखा सोहना की टीम और नगर परिषद अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने नियमानुसार बुलडोजर चलाकर अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी सरफराज के खिलाफ पहले से अवैध वसूली और शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है, जिसके चलते प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों और सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुधीर शर्मा का जन्मदिन बनेगा सेवा और समाज कल्याण का संदेश, 15 दिव्यांग बच्चों की शिक्षा का उठाएंगे जिम्मा

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:  भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का 2 अगस्त को मनाया जाने वाला जन्मदिन इस वर्ष भी सादगी के साथ जनसेवा को समर्पित रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ-साथ समाज में सेवा...

कांवड़ यात्रा को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट, 540 जवान तैनात

Summer express, पंचकूला। सावन माह की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।  12 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पुलिस आयुक्त आईपीएस पंकज...

ब्लड बैंक गबन मामले में लेखाकार बर्खास्त, 19 लाख की हेराफेरी

Summer express, झज्जर।झज्जर के नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में लाखों रुपये के कथित गबन मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखाकार अखिल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई...

बदले की भावना से नहीं हो रही कार्रवाई:सुधीर शर्मा निर्दोष हैं तो जांच में सच्चाई आ जाएगी: सीएम मीडिया सलाहकार

Summer express/शिमला, संजू-:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की बदले की भावना से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने...

राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज की गई एफआईआर, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: सुधीर शर्मा

Summer express/धर्मशाला -:धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज एफआईआर को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून और तथ्यों के बजाय राजनीतिक दबाव का परिणाम है तथा इसका उद्देश्य उनकी सार्वजनिक छवि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.