Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंधवाड़ी में कचरा निस्तारण को मिलेगी रफ्तार, प्रोसेसिंग क्षमता दोगुनी करने के निर्देश

Summer express, गुरुग्राम। बंधवाड़ी में वर्षों से जमा लिगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। लघु सचिवालय में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कचरा प्रबंधन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बंधवाड़ी में चल रहे लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य का जायजा लेते हुए इसकी मौजूदा प्रोसेसिंग क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतिदिन करीब 3 हजार मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया जा रहा है, जिसे बढ़ाकर दोगुना किया जाए, ताकि पुराने कचरे के ढेर को जल्द खत्म किया जा सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को बंधवाड़ी में जमा कचरे का पुनः सर्वे कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ड्रोन आधारित सर्वेक्षण के जरिए कचरे की वास्तविक मात्रा और मौजूदा स्थिति का सटीक आंकलन किया जाए। इससे भविष्य की कार्ययोजना अधिक प्रभावी ढंग से तैयार की जा सकेगी और निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

बैठक में ताजा कचरे (फ्रेश वेस्ट) के प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नए कचरे के निस्तारण के लिए अलग स्थान चिन्हित किया जाए, ताकि पुराने और नए कचरे के प्रबंधन को अलग-अलग तरीके से संचालित किया जा सके और निस्तारण कार्य प्रभावित न हो।

इसके अलावा बल्क वेस्ट जनरेटर द्वारा उत्पन्न कचरे के प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि बड़े स्तर पर कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों और प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों के तहत अपने कचरे का स्वयं निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए। इससे नगर निगम पर अतिरिक्त बोझ कम होगा और कचरा प्रबंधन व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।

बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा तंवर, तहसीलदार हरकेश गुप्ता, एक्सईएन संदीप सिहाग, जीएमडीए के एक्सईएन विभोर दुहन, एसडीई शमशेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.