Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

बलिंदर कुमार , कैथल। करनाल रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी के पास दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-1 और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनका सिर मुंडवाकर बाजार में जुलूस भी निकाला।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि 6 जून की रात फौजी टेंट हाउस के संचालक अनूप की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार उसका भाई प्रवीण कुमार और साथी सोहन लाल दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में जूस की रेहड़ी पर रुकने के दौरान एक युवक के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

बताया गया कि मामूली विवाद के बाद युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में 6 से 7 युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने नुकीले सुओं और पत्थरों से हमला कर प्रवीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई थी। हमलावरों ने टेंट हाउस के बाहर खड़े युवकों को निशाना बनाते हुए उन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह और थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा प्रभावित 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी भूमि, राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान की सिफारिश

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और मानसून के दौरान चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बोह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और...

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.