Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“पंचायती राज संस्थाओं और संविधान का मजाक बना रही सरकार” — भाजपा विधायक जनक राज का आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद भी इससे जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राज्य सरकार की एक नई अधिसूचना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान नियमों में बदलाव कर कुछ पंचायतों में मौजूदा जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया, जिससे प्रशासनिक और संवैधानिक असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने सरकार के इस कदम को लोकतांत्रिक व्यवस्था और पंचायती राज संस्थाओं की भावना के विपरीत बताया है।

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं संविधान के तहत संचालित होती हैं और इनके चुनाव तथा कार्यकाल से जुड़े प्रावधान स्पष्ट रूप से निर्धारित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव प्रक्रिया के बीच नियमों में संशोधन करते हुए 6 जून को एक अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के तहत जिला चंबा के पांगी क्षेत्र, लाहौल-स्पीति के केलांग उपमंडल तथा कुल्लू जिले की कुछ पंचायतों में पंचायत प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का कार्यकाल 18 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।डॉ. जनक राज का कहना है कि जिन क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां पुराने और नए प्रतिनिधियों की स्थिति को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इस निर्णय से लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है और पंचायती राज संस्थाओं की गरिमा प्रभावित हुई है। विधायक ने कहा कि यदि सरकार इस अधिसूचना को वापस नहीं लेती है तो वह इस मामले को न्यायालय में चुनौती देंगे।

इसके अलावा बीडीसी, जिला परिषद और शहरी निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भी डॉ. जनक राज ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों को जानबूझकर टाला जा रहा है ताकि चुने हुए प्रतिनिधियों पर दबाव बनाकर सत्ता पक्ष अपने समर्थकों को इन महत्वपूर्ण पदों पर बैठा सके।उन्होंने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को चुना है, उनके जनादेश का सम्मान होना चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। डॉ. जनक राज ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली से लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, बाइक सवार ने घर के बाहर चलाई गोली

summer express ,भिवानी। हरियाणवी सिंगर, अभिनेता और मॉडल दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। बाइक सवार एक युवक ने गाड़ी पर गोली चलाई, जो वाहन में लगी।...

सिरसा नगर परिषद में औचक निरीक्षण, एक कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर नोटिस जारी

summer express , सिरसा। नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पर मौजूद मिले, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। संबंधित...
Summer Express - जींद के जुलाना में नाबालिग से दुष्कर्म, पीजीआई रोहतक भर्ती

रोहतक में चार साल की बच्ची की हालत बिगड़ी, दोबारा PGI में भर्ती

summer express,रोहतक। लाखनमाजरा खंड के इंद्रगढ़ गांव में निजी स्कूल की चार वर्षीय बच्ची की तबीयत और मानसिक स्थिति दोबारा बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। बच्ची के पिता ने पुलिस और काउंसलर से आग्रह किया है कि फिलहाल दो दिन तक उससे किसी तरह की पूछताछ न की जाए। उनका...

पठानकोट जा रहे रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, गाड़ियों के शीशे टूटे

summer express , पठानकोट। पंजाब में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले का आरोप लगाया है। बिट्टू के अनुसार, शुक्रवार को पठानकोट जाते समय कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाया। उन्होंने दावा...

दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की पिकअप से टक्कर: तीन की मौत, तीन घायल

summer express, दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा नरगंजो इलाके में ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार, छह श्रद्धालु ऑटो-रिक्शा में सवार होकर देवघर से दुमका के बासुकीनाथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.