Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर-अमृतसर हाईवे किनारे झोपड़ी में लगी आग, आधे घंटे तक यातायात प्रभावित

Summer express, जालंधर | जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बल अस्पताल के नजदीक बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विस लेन में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर लगी आग ने देखते ही देखते झोपड़ी और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर करतारपुर की ओर जाने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झोपड़ी राजू नामक एक प्रवासी मजदूर की थी, जो लगभग दो सप्ताह पहले यहां से जा चुका था। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा पुराना घरेलू सामान और कपड़े नष्ट हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झोपड़ी के आसपास बड़ी मात्रा में सूखे पत्ते और ज्वलनशील सामग्री पड़ी हुई थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना एक राहगीर द्वारा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

थाना डिवीजन-1 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई जलती बीड़ी या सिगरेट के कारण सूखे पत्तों में आग लगी हो, जो बाद में झोपड़ी तक पहुंच गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.