Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाका, घर में लगी आग

Summer express, करनाल। शहर के पनौड़ी रोड क्षेत्र में देर रात एक घर के भीतर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक धमाके के बाद आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी के साथ पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, लेकिन धुआं फैलने से उनकी नींद खुल गई और वे समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, घटना दरमियानी रात करीब 1:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी, तभी उसकी बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरे कमरे में धुआं फैल गया, जिससे घर में मौजूद लोगों का दम घुटने लगा।

घर के सदस्यों ने शोर मचाकर पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक इलेक्ट्रिक स्कूटी और उसके पास खड़ी बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं। आग की वजह से कमरे का दरवाजा और खिड़की भी क्षतिग्रस्त हो गए।

स्कूटी मालिक पंडित शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब ढाई वर्ष पहले यह इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। कुछ महीने पहले ही इसकी बैटरी बदली गई थी, लेकिन नई बैटरी में भी लगातार तकनीकी समस्याएं आ रही थीं। उन्होंने कई बार एजेंसी को शिकायत देकर बैटरी में खराबी की जानकारी दी थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

परिजनों के अनुसार, रात को स्कूटी को चार्जिंग पर लगाने के बाद सभी लोग सो गए थे। अचानक कमरे में धुआं भरने लगा, जिससे उनकी नींद खुली और वे बाहर निकल सके। यदि समय रहते परिवार की नींद नहीं खुलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रारंभिक जांच में बैटरी के अत्यधिक गर्म होने को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पौंग झील में मछली उत्पादन बढ़ाने की पहल, विभाग ने छोड़े 13 लाख मछली के बीज

गुलशन धनोआ | देहरा-:पौंग जलाशय (महाराणा प्रताप झील) में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बेही क्षेत्र में मछली के बीज जलाशय में छोड़े। इस दौरान मत्स्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर आंचल ठाकुर विशेष रूप से...

आंध्र प्रदेश में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पीछा कर घर में घुसा था आरोपी

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले महिला का पीछा किया और फिर उसके घर में घुसकर उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान...

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Summer express, जालंधर। जालंधर में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे के समय कार में पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त जन्मदिन की...

ट्रंप को बड़ा झटका: एपस्टीन रिपोर्ट पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ 10 अरब डॉलर का मुकदमा खारिज

Summer express, मियामी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। मियामी की एक संघीय अदालत ने शनिवार को ट्रंप की ओर से वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ दायर 10 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे को स्थायी रूप से खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि...

बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण,9 दुकानों से 9,320 रुपये की फल-सब्जियां जब्त

ऊना, राकेश- बाजार में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निरीक्षण अभियान चलाया। विभागीय टीम ने बाजार में कुल 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 9 दुकानों से कुल 157 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.