Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डबवाली रेलवे कैश गबन मामले में बड़ी कार्रवाई, महिला कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

Summer express, सिरसा। डबवाली रेलवे स्टेशन पर सरकारी नकदी में गबन और चोरी के मामले में रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक एवं टिकट कलेक्टर ज्योति शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई बीकानेर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा विभागीय जांच और मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है।

मामला अक्टूबर 2025 का है, जब डबवाली रेलवे स्टेशन के सरकारी खजाने से 1.15 लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन का खुलासा हुआ था। आरोप तत्कालीन वरिष्ठ वाणिज्य लिपिक ज्योति शर्मा पर लगे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चार्ज हस्तांतरण प्रक्रिया के बीच स्टेशन की अलमारी से 1,13,960 रुपये नकद गायब हो गए थे।

बताया गया कि संबंधित अलमारी की दोनों अधिकृत चाबियां मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजीव शर्मा के पास थीं। ऐसे में नकदी गायब होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया और रेलवे प्रशासन ने विस्तृत जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। जांच और पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। सूत्रों के अनुसार, रिमांड अवधि में आरोपित महिला कर्मचारी ने स्वीकार किया था कि उसने अलमारी की एक अतिरिक्त चाबी तैयार करवाई थी, जिसके माध्यम से नकदी चोरी की गई।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विभागीय और कानूनी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए ज्योति शर्मा को सेवा से हटाया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सिरसा रेलवे विभाग में कार्यरत एक महिला हेड टिकट कलेक्टर को वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबित किया जा चुका है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खुद करोड़ों का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, डेवलपर्स से 1000 करोड़ की वसूली पर सख्ती दिखा रहा गमाडा

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली l बिल्डरों और डेवलपर्स से 1000 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी देने वाला ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) स्वयं नगर निगम मोहाली का करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दबाए बैठा है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कई...

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.