Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश से धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे पर खलल दर्शकों की संख्या भी रही कम

Summer express/राहुल चावला,धर्मशाला-:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाना है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होना निर्धारित है, लेकिन सुबह से धर्मशाला में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल खड़े कर दिए हैं। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम काफी ठंडा हो गया है।बारिश के चलते मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। आमतौर पर धर्मशाला में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण इस बार उत्साह पर कुछ असर दिखाई दिया।

चंडीगढ़ से पहली बार धर्मशाला मैच देखने पहुंचे विराज ने कहा कि धर्मशाला जैसे खूबसूरत स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला देखना उनके लिए बेहद खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम मैच के अनुकूल नहीं है और ठंड भी महसूस हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैच जरूर होना चाहिए, क्योंकि यदि बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाया तो उन्हें काफी निराशा होगी। विराज अपने भाई समन्वय के साथ मैच देखने पहुंचे हैं।वहीं, आगरा से आई प्रियंका ने बताया कि वे धर्मशाला घूमने आई थीं और जैसे ही उन्हें भारत-अफगानिस्तान मैच की जानकारी मिली तो उन्होंने टिकट खरीदकर मुकाबला देखने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नहीं खेलने से उन्हें निराशा हुई है। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि लगातार बारिश के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि मैच हो पाएगा या नहीं।आगरा से आए तेजेंद्र ने कहा कि वह भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए धर्मशाला पहुंचे हैं और इस स्टेडियम में मैच देखना उनका सपना था। उन्होंने कहा कि यदि बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है तो उन्हें बेहद निराशा होगी।फिलहाल सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं और क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश थमे और धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिले।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाने के निर्देश

पलवल,सुंदर कुंडू । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित महारैली के दौरान छात्रों से किए गए संवाद को लेकर शुक्रवार को पलवल स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का...

अंबाला नगर निगम में करोड़ों के NDC घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Summer express, अंबाला, अंकुर कपूर । जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान विनोद धीमान ने अंबाला शहर के साथ पिछले 12 वर्षों से कथित तौर पर हो रहे भेदभाव और नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया...

यमुनानगर में रिटायर्ड इंजीनियर की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

Summer express, यमुनानगर। जिले के जठलाना गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) जगदीश बंसल का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए लूटपाट का एंगल भी...

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आदतन नशा तस्करों की 80 लाख रुपये तक की संपत्तियां फ्रीज

Summer express, फतेहाबाद। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहाबाद पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी लाखों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कराया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 80 लाख रुपये है। वहीं जिले में अब...

रोहतक सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप, डेढ़ माह के बच्चे को एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने का मामला

Summer express, रोहतक। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां डेढ़ माह के एक बच्चे को कथित तौर पर एक्सपायरी ग्लूकोज फ्लूइड चढ़ाए जाने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मां मुस्कान सैनी ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.