Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बादलों ने दी लू से राहत: उमस ने बढ़ाई परेशानी,छबीलों से लोगों को मिल रहा सुकून

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हुई बारिश के कारण अंबाला में लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है। कुछ दिन पहले जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है। हालांकि तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

गर्मी और उमस से राहत दिलाने के लिए शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह ठंडे और मीठे पानी की छबीलें लगाई जा रही हैं। इन छबीलों पर राहगीरों और कामकाजी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

समाजसेवियों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले तक तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया था, लेकिन बादलों की आवाजाही के कारण अब मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हुआ है। इसके बावजूद उमस लोगों को परेशान कर रही है और ऐसे में ठंडे व मीठे पानी की छबील लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रही है।

उन्होंने बताया कि जेठ माह के दौरान गर्मी का असर अभी और बढ़ सकता है। हालांकि मानसून के आने की उम्मीद भी बनी हुई है, लेकिन जब तक नियमित बारिश नहीं होती तब तक लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं छबील का जल ग्रहण करने वाले स्थानीय लोगों ने सामाजिक संस्थाओं की इस पहल की सराहना की। उनका कहना है कि उमस भरी गर्मी के बीच ठंडा और मीठा पानी काफी राहत देता है। लोगों ने कहा कि इस तरह की सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भागीदारी करनी चाहिए, ताकि गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.