Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत: पुलिस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, आठ पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश

Summer express,पानीपत  | पानीपत के किला थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में कार्रवाई न करने और जांच में कथित लापरवाही बरतने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तत्कालीन SHO और SI समेत आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मामला राजाखेड़ी निवासी राजेश की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट (जूनियर डिविजन) की अदालत में शिकायत दी थी कि अक्टूबर 2025 में जब वह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी उनके चचेरे भाइयों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया।

पीड़ित पक्ष की ओर से थाना किला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, 110, 115(2), 127(2), 190, 191, 255, 256 और 257 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन एसआई अनूप को सौंपी गई थी।

आरोप है कि जांच अधिकारी आरोपी पक्ष से रिश्तेदारी होने के कारण मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर सका। न केवल जांच में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि बाद में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ही उसके खिलाफ भी एक अलग प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।

इसके बाद राजेश ने अदालत में गवाह और साक्ष्य पेश किए। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए इसे संज्ञेय अपराध करार दिया।

अदालत ने तत्कालीन इंस्पेक्टर नीरज, एसआई अनूप समेत मंजीत, वजीर, दर्शन, सीमा और लाली सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश के बाद थाना किला पुलिस ने सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.