Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Summer express , हिसार  | हिसार पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सीआईए हिसार की टीम ने न सिर्फ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि उस ठिकाने का भी खुलासा किया जहां अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे। मौके से भारी मात्रा में पिस्तौल बनाने के उपकरण, पुर्जे और आधुनिक मशीनरी बरामद की गई है।

इस कार्रवाई की शुरुआत हुई, जब डीएसपी (मुख्यालय) कमलजीत सिंह के निर्देश पर सीआईए टीम विकास नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने अग्रोहा के खासा महाजन निवासी साहिल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक .315 बोर की अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर हिसार में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

साहिल से पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। उसने बताया कि वह हथियार सिरसा निवासी राजू से खरीदकर लाया था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने एएसआई राममेहर सिंह के नेतृत्व में सिरसा के गांव नेजाडेला खुर्द और फरवाई खुर्द में छापेमारी की। घेराबंदी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया।

राजू के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध हथियार बनाने की पूरी ‘वर्कशॉप’ मिली। यहां से तैयार पिस्तौल और कारतूस के अलावा पिस्तौल के ढांचे, लोहे की बैरल, ट्रिगर, स्प्रिंग, विभिन्न पुर्जे और कारतूस बनाने का सामान बरामद किया गया। साथ ही इलेक्ट्रिक कटर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, हथौड़ी, प्लास और अन्य औजार भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि आरोपी बड़े स्तर पर हथियार तैयार कर रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी राजू का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ चोरी व अवैध हथियारों से जुड़े करीब सात मामले पहले से दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

BBMB मामले में हिमाचल की बड़ी जीत, हर साल 1000 करोड़ तक की होगी कमाई

हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री सुक्खू की पैरवी को दिया जीत का श्रेय, किशाऊ बांध परियोजना में भी प्रदेश को 3 से 4 हजार करोड़ की संभावित बचत Summer express/शिमला/ संजू- -:हिमाचल प्रदेश को बीबीएमबी यानी भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से जुड़े बिजली हिस्सेदारी के पुराने विवाद में बड़ी कामयाबी मिली है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले...

करनाल में दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल कराई वारदात स्थलों की निशानदेही

Summer express, करनाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थलों की निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों...

मनीषा मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

Summer express, भिवानी। हरियाणा के चर्चित मनीषा मौत मामले में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर जांच का रास्ता खुल गया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मनीषा...

अग्निवीरों को बिना शर्त स्थायी किया जाए, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी: भूपेंद्र हुड्डा

Summer express, रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निवीरों को बिना किसी शर्त के स्थायी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को केवल दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देना पर्याप्त नहीं है। यह उनके सम्मान और भविष्य के साथ न्याय नहीं है। हुड्डा...

बीबीएमबी के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी लड़ाई की शुरूआत’

Summer express/शिमला, संजू-:बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मंत्री ने इस जीत का श्रेय पूर्व...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.