Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशा मुक्त जिला अभियान के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, सेंसी बस्ती में चला सघन सर्च ऑपरेशन

कैथल , बलिंद्र कुमार l जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस द्वारा संदिग्ध नशा और शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कलायत की सेंसी बस्ती में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध तस्करों के घरों और अन्य संभावित ठिकानों की गहन जांच की।

सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार और एंटी नारकोटिक सेल-2 प्रभारी पीएसआई सनेश के नेतृत्व में सीआईए-1, एवीटी, एएनसी और कमांडो दस्ते सहित करीब 100 पुलिस कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने घर-घर जाकर तलाशी ली और यह जांच की कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ या अवैध शराब तो नहीं छिपाई गई है। साथ ही ऐसे लोगों की भी पहचान की गई जो गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त होकर क्षेत्र में रह रहे हों।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उनका कहना है कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और या तो वे अपराध छोड़ देंगे या फिर क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर होंगे।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने नशा तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नशा बेचकर अर्जित की गई संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से नशा तस्करी से संपत्ति बनाई गई है तो उसे कानून के तहत अटैच करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे नशा तस्करों के बारे में बेझिझक पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और आमजन की साझेदारी बेहद जरूरी है तथा नशा तस्करों की सही जगह जेल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...

लुधियाना नगर निगम को फिर मिली बम धमकी वाली ईमेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

summer express , लुधियाना । लुधियाना नगर निगम कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर भेजी गई धमकी भरी मेल में प्रतिबंधित संगठनों का नाम लेते हुए निगम कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई...

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.