अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने लगाया रक्तदान शिविर, लोगों को किया जागरूक

Karuna
2 Min Read

Summer express, अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। “ऊर्जा हमारी पहचान और रक्तदान हमारा सम्मान” थीम के तहत आयोजित इस शिविर में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए अधिक से अधिक रक्त एकत्रित करना था। शिविर के दौरान कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर निगम कर्मचारियों ने आमजन से भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। कर्मचारियों का कहना था कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने कहा कि निगम केवल बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी लगातार भागीदारी निभाता है। इसी सोच के तहत समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए नियमित रक्तदान को अपनी आदत बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *