Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला रिंग रोड पर बवाल: किसानों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव

अंबाला I अंबाला में बन रहे रिंग रोड को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। पांच राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली इस परियोजना का आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है, लेकिन गांव सपेड़ा और आसपास के ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। किसानों की मांग है कि रिंग रोड निर्माण के दौरान उनके खेतों तक आने-जाने का वैकल्पिक रास्ता दिया जाए।

यह रिंग रोड अंबाला को चंडीगढ़ (NH-152), रुड़की (NH-344), जगाधरी (NH-444A), दिल्ली-अमृतसर (NH-44) और हिसार (NH-65) से जोड़ेगा। प्रशासन का कहना है कि इससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, जबकि किसानों का आरोप है कि परियोजना के कारण उनके खेतों तक पहुंच प्रभावित होगी और बरसाती पानी की निकासी की समस्या खड़ी हो सकती है।

गांव सपेड़ा में किसान पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठे थे। किसानों का कहना है कि एनएचएआई अधिकारियों से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। आरोप है कि इसके बाद किसानों ने निर्माण कार्य में लगी मशीनों की घेराबंदी की, जिससे हालात बिगड़ गए।

गुरुवार को पुलिस ने धरना स्थल से तंबू हटाए और कई किसानों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई से नाराज किसान अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे की ओर बढ़े, जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए बसों में बैठाकर थाने पहुंचाया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह ने आरोप लगाया कि किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन एनएचएआई की शिकायत पर पुलिस ने जबरन कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.