Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियाना
समर न्यूज

पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन एजेंटों का मानना है कि काम आज भी वैसे ही हो रहा है। बस तरीका बदल लिया कि सरकारी सीट पर बैठे बाबुओं पर कोई आंच ना आए।
तरीका यह अपनाया कि बाइक बुक करवाने के लिए आने वाले हर व्यक्ति से कुछ इस तरह लिखित लिया जा रहा है कि वह खुद बाइक बुक करवा रहा है, इसमें किसी प्राइवेट एजेंट का कोई लेनदेन नहीं। लेकिन इसके पीछे की असलियत कुछ और ही है जो कि चौका देने वाली है और पुलिस भी इसकी पुष्टि कर रही है।
प्राइवेट एजेंट बड़ी सतर्कता
से कर रहे काम
पहले तो प्राइवेट एजेंट हर उस व्यक्ति पर निगाह रखते थे जो कि रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्सल करवाने के लिए पहुंचता था। अब स्टाइल बदल गया है। अब एजेंट पार्सल करवाने आए व्यक्ति पर निगाह तो रखते हैं लेकिन बड़ी सतर्कता के साथ। चाहे सूट बूट वाला व्यक्ति हो या मजदूर दिखने वाला व्यक्ति। हर व्यक्ति को वह बातचीत करने के दौरान भांप लेते हैं। थोड़ा सा भी शक होने पर उसको सीधा पार्सल का रास्ता दिखा देते हैं जबकि कइयों को घेर कर बाइक पार्सल करवाने के नाम पर ओवर चार्ज करते हैं। खुद एजेंट मानते हैं कि मामला जग जाहिर होने के बाद खर्च बढ़ गए हैं।

ऐसे किया जा रहा बुक

नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक एजेंट ने बताया कि काम अब भी हो रहा है। अब फरमान जारी हुए हैं कि जिस भी प्राइवेट एजेंट ने अपने ग्राहक का बाइक पार्सल करवाना है वह काउंटर पर उसका साथी बनकर आएगा। काउंटर पर बाइक बुक करवाने वाले आवेदक से लिखवाया जा रहा है कि वह खुद बाइक बुक करवाने आया है। ऐसे लोगों की ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट ली जा रही है ताकि कोई शक भी न हो।

जल्द दबिश देंगे
हमारे पास दस्तावेज के नाम पर कई पुख्ता सबूत है। अक्सर ऐसा होता है कि जब भी किसी को पकड़ा जाता है तो वह कोई ना कोई तर्क दे कर छूट जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। पूरे सबूत के साथ दबिश देकर ओवरचार्ज करने वालों को काबू करेंगे।
जतिंदर सिंह, एसएचओ जीआरपी लुधियाना

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.