Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाही अंदाज में निकली अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब

मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में जारी सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक जलेब शाही अंदाज में निकली। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दूसरी जलेब में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हें मंडी की पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद महोत्सव की दूसरी शाही जलेब पूरे पारंपरिक तरीके से निकाली गई।

 जलेब में सबसे आगे पुलिस घुडसवार और उसके पिछे पुलिस बल सहित अन्य सांस्कृतिक दल और उसके बाद देवी-देवताओं के रथ देवलुओं संग झूमते-नाचते हुए राज माधव राय मंदिर से लेकर पड्डल मैदान तक पहुंचे। इस भव्य और अलौकिक नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बता दें कि इस महोत्सव के दौरान यह शाही जलेब तीन बार निकाली जाती है। पहली जलेब शुभारंभ पर जबकि दूसरी जलेब मध्य में और तीसरी जलेब समापन पर निकाली जाती है। दूसरी जलेब में शिरकत करने आए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मंडी नगर आज अपनी स्थापना के 500 वर्षों के स्वर्णिम सफर को पूरा कर रहा है। मंडी नगर की स्मृद्धशाली इतिहास हिमाचल की गौरवगाथा को बयां करता है। मंडी जिला हमेशा से ही पुराने हिमाचल का हिस्सा रहा है और यहां का इतिहास अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है। उन्होंने मंडी नगर की स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने पर भी सभी को बधाई दी और सभी से अपनी विरासत को सहेजे रखने का आहवान किया।

इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.