Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से वर्धमान यान्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना द्वारा मशीन ऑपरेटर व पैकेजिंग एसोसिएट/सुपरवाइजर के 100 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 30 जून व 1 जुलाई को मंडी और सरकाघाट में आयोजित किए जा रहे हैं।
इन पदों के लिए पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं से 12वीं और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना में होगी जहां उन्हें 3 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान 13486 जबकि बाद में 15483 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। रहने की सुविधा भी कंपनी की तरफ से ही दी जाएगी। कंपनी द्वारा ईएसआई, पीएफ, बोनस, ग्रेच्युटी, कैंटीन, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मंडी शहर के साथ लगते मनयाणा स्थित ओकवुड स्कूल में कंप्यूटर टीचर के एक पद को अस्थायी तौर पर भरा जा रहा है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एम.सी.ए./बी.सी.ए./एम.एस.सी. (आई.टी.) निर्धारित की गई है। आईसीएसई पाठ्यक्रम में अनुभवी अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जाएगी, साथ ही अंग्रेजी भाषा का उत्कृष्ट संचार कौशल होना आवश्यक है। उक्त पद के लिए पुरुष एवं महिला, दोनों अभ्यर्थी आवेदन/साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 12 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए 29 जून को ओकवुड स्कूल की मंडी शहर के चामुंडा मंदिर के साथ वाली सीटी ब्रांच पहुंच सकते हैं। इच्छु अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा ओकवुड स्कूल के दूरभाष 01905-225189, 94595-44189 पर सम्पर्क कर सकते हैं।