Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और गांव जठेड़ी में किराए पर रहकर नौकरी करता था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के पिता शिव कुमार ने राई थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा विशाल गांव जठेड़ी में किराए के मकान में रहता था। उसी मकान के पड़ोस में ओमवीर अपने परिवार के साथ रह रहा था। दोनों परिवारों के बीच पहले अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से ओमवीर को अपनी पत्नी और विशाल के बीच प्रेम संबंध होने का शक था। इसी संदेह को लेकर उसने कई बार विशाल को धमकी दी थी। इतना ही नहीं, उसने शिव कुमार को भी फोन कर बेटे को समझाने की बात कहते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।शिकायत के अनुसार शनिवार देर रात शिव कुमार के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनुज उर्फ तनुज बताया। फोन पर उन्हें विशाल के चीखने और मदद की गुहार लगाने की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान पीछे से कुछ अन्य लोग यह कहते सुनाई दिए कि “तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है, आकर उसे उठा ले जाओ।” यह सुनकर परिजन तुरंत सोनीपत पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि विशाल की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है और शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी और वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेज दिया।मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत के आधार पर अनुज उर्फ तनुज और उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

भिवानी कांग्रेस बैठक में फौजी-नरवाल गुट भिड़े, नारेबाजी से मचा हंगामा

summer express , भिवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के सामने ही पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भिवानी के तिलक भवन में आयोजित जिलास्तरीय संवाद बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल...

हिसार में SBI असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

summer express , हिसार। शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय विनय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर उनका शव पातन गांव के पास माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.