Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बटाला में पुलिस मुठभेड़: फिरौती और फायरिंग मामलों का आरोपी बिल्ला चिज्जड़ गोली लगने से घायल

Summer express, बटाला। पंजाब के बटाला शहर में फिरौती और फायरिंग की कई घटनाओं में वांछित आरोपी मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ (28) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को उसके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए अलीवाल क्षेत्र में नहर किनारे ले जाया गया था, जहां उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस का दावा है कि बरामदगी के दौरान आरोपी ने मौके पर छिपाकर रखी गई पिस्टल निकालकर अचानक पुलिस कर्मियों पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत उपचार के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह पुलिस निगरानी में इलाज करा रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ बटाला और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई फायरिंग और फिरौती की वारदातों में वांछित था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर फैशन लंदन गारमेंट्स, एक कार डीलर के प्रतिष्ठान और राइफल रेस्टोरेंट सहित कई स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप हैं। उस पर व्यापारियों से कथित तौर पर फिरौती मांगने के मामले भी दर्ज हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी (पीबीआई) रमणिंदर सिंह, डीएसपी सिटी सुखइंदर सिंह, डीएसपी ललित कुमार, थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह तथा थाना घनिए के बांगर के एसएचओ लखबीर सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मलकीत सिंह उर्फ बिल्ला चिज्जड़ के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके विरुद्ध फायरिंग, धमकी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संगठित अपराध, फिरौती और फायरिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल घायल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.