Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाइजीरिया में स्कूल पर बड़ा आतंकी हमला, 36 छात्रों और 3 शिक्षकों का अपहरण

Summer express, अबुजा/बोर्नो। नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। बोर्नो प्रांत में भारी हथियारों से लैस हमलावरों ने एक माध्यमिक विद्यालय पर हमला कर 36 छात्र-छात्राओं और तीन शिक्षकों का अपहरण कर लिया। इस हमले में एक शिक्षक की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को घटना की आधिकारिक पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार, यह हमला बोर्नो प्रांत के अस्किरा-उबा क्षेत्र स्थित लासा डे सेकेंडरी स्कूल में उस समय हुआ, जब छात्र अपनी अंतिम परीक्षाएं दे रहे थे। हमलावरों ने स्कूल परिसर में घुसकर छात्रों और शिक्षकों को बंधक बना लिया। अपहृत छात्रों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

बाबागाना जुलुम के प्रवक्ता दाऊदा इलिया ने बताया कि अपहृत लोगों में 25 छात्राएं, 11 छात्र और तीन शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रभावित क्षेत्र में भेजा है, जो स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।

बोर्नो राज्य के शिक्षा आयुक्त लवान अब्बा वकीलबे ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि प्रशासन, सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के नेताओं के सहयोग से बंधकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, पूर्वोत्तर नाइजीरिया लंबे समय से सशस्त्र उग्रवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी संगठन बोको हराम और उससे अलग हुआ गुट इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस लगातार सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं।

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में नाइजीरियाई सेना ने नगोशे क्षेत्र में अभियान चलाकर बोको हराम द्वारा अगवा किए गए 300 से अधिक लोगों को मुक्त कराया था। बावजूद इसके, पूर्वोत्तर नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां अब भी गंभीर बनी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.