Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल

Summer express, मार्कापुरम, आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अमरावती-अनंतपुर हाईवे पर कंभम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कंभम सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अवुला अलकनंदा (19), अवुला अंकलु (20), अवुला नागेश (17) और दो वर्षीय अवुला नागेश्वरी के रूप में हुई है। मृतक गिद्दलूर के नल्लाबंडा बाजार क्षेत्र के निवासी थे।

शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

जानकारी के मुताबिक, गिद्दलूर निवासी अवुला वीरक्का की शादी शुक्रवार सुबह कंभम की पामुलेटी में आयोजित होने वाली थी। शादी समारोह से पहले परिवार और रिश्तेदार विनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ने की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसने ऑटो को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोल प्लाजा पर इंजीनियर से मारपीट और लूट मामले में तीन बाउंसर गिरफ्तार

Summer express,सुंदर कुंडू, पलवल। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित किरंज टोल प्लाजा पर इंजीनियर के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में हथीन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बाउंसरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फरीदाबाद के नगला...

अंबाला में पिकअप और निजी बस की टक्कर: बाइक सवार की मौत, 11 मजदूर घायल

Summer express, अंबाला। पंजाब सीमा से सटे सरसिनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि निजी बस में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 बजे उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने निजी बस को टक्कर मार दी।...

करनाल में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 1000 लीटर लाहन बरामद

Summer express, करनाल। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करनाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। असंध क्षेत्र के गांव राहड़ा में पुलिस ने खेत में बने एक कोठे पर छापेमारी कर करीब 1000 लीटर लाहन बरामद किया है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके...

पंचकूला ठगी कांड: नीरज चोपड़ा संग तस्वीरें दिखाकर कारोबारी से साढ़े तीन करोड़ ठगे

Summer express, पंचकूला। खुद को सरकारी अधिकारी बताकर दिल्ली की एक नामी खेल सामग्री कंपनी के निदेशक से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पंचकूला अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता रोहित सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने भाई के...

रंजिश में कार को आग के हवाले करने का आरोप, CCTV में कैद वारदात

Summer express, करनाल। शहर के सीएचडी सिटी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खड़ी कार को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.