Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में आपसी रंजिश में युवक पर फायरिंग,  पीठ छूकर निकली गोली 

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के दांग कलां गांव में रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई। हमले में गोली युवक की पीठ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घायल युवक की पहचान दांग कलां निवासी मिंटू उर्फ लारा के रूप में हुई है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले गांव के कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते सोमवार रात करीब आठ बजे जब वह गांव की गली से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए गांव के ही संजय नामक युवक ने उस पर गोली चला दी।

मिंटू के अनुसार, गोली उसकी पीठ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी संजय का नाम पहले भी आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस घटना के बाद भी वह फरार होने में सफल रहा।

तोशाम थाना पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.