Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:भाजपा जिला ऊना एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष इंजीनियर रामपाल ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेकर वे यहां पहुंचे हैं।
इंजी. रामपाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके लिए विशेष जनसंपर्क अभियान और प्रचार सामग्री का भी उपयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में मजबूत वापसी करना है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का लाभ लेने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका कहना था कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।इंजी. रामपाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयास और जनता के सहयोग से भाजपा वर्ष 2027 में प्रदेश में मजबूत प्रदर्शन करेगी। अंत में उन्होंने मां चिंतपूर्णी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।