Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चानौत जल विवाद: ‘टी प्रकरण’ में पूर्व सरपंच सोमेश गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express, हिसार । चानौत गांव में पेयजल संकट को लेकर पिछले कई दिनों से जारी आंदोलन के बीच हांसी सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित ‘टी प्रकरण’ में नामजद पूर्व सरपंच सोमेश को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद में उनका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने जांच के आधार पर यह कार्रवाई की।

गौरतलब है कि चानौत गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीण लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान हुए विवाद को ‘टी प्रकरण’ के नाम से जाना जा रहा है, जिसकी जांच हांसी सदर थाना पुलिस कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूर्व सरपंच सोमेश की भूमिका सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सोमेश इस मामले में नामजद आरोपी हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.