Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : कांस्टेबल का मुआवजा बढ़ाकर किया 14 लाख

Summer Express,चंडीगढ़ |हरियाणा से जुड़े एक सड़क हादसे के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने सड़क दुर्घटना में घायल हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल को मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाते हुए इसे 4.75 लाख रुपये से बढ़ाकर 14.05 लाख रुपये कर दिया है।

यह मामला वर्ष 2006 में हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें लंबे समय तक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और बाद में भी काफी समय तक बिस्तर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ लेना पड़ा। वर्ष 2012 में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने उन्हें 4.75 लाख रुपये मुआवजा दिया था, लेकिन इस राशि से असंतुष्ट होकर कांस्टेबल और बीमा कंपनी दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि दुर्घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति मानसिक सदमे और कठिन परिस्थितियों से गुजरता है, ऐसे में उससे सभी मेडिकल बिल संभालकर रखने की अपेक्षा करना व्यावहारिक नहीं है। अदालत ने कहा कि केवल दस्तावेजों की कमी के आधार पर मुआवजा कम नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा अदालत ने यह भी माना कि इलाज के दौरान कांस्टेबल को भले ही वेतन मिलता रहा हो, लेकिन उसे अपनी अर्जित छुट्टियों का उपयोग करना पड़ा, जो एक प्रकार का आर्थिक नुकसान है और इसकी भरपाई आवश्यक है।

इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने मुआवजे को संशोधित करते हुए इसे बढ़ाकर 14.05 लाख रुपये कर दिया। यह फैसला हरियाणा में सड़क हादसों से जुड़े मुआवजा मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.