Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान: विधायक इसराइल की क्रॉस वोटिंग सही

Summer express, हथीन |हथीन में आयोजित रामनवमी और ईद मिलन समारोह के दौरान राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस से बागी विधायक मोहम्मद इसराइल की राज्यसभा चुनाव में की गई क्रॉस वोटिंग का खुलकर समर्थन किया और उनके पक्ष में मजबूत बयान दिया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मंच से कहा कि विधायक इसराइल पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी ठोस आधार के उन पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। गोयल ने यह भी कहा कि विधायक इसराइल ने मुख्यमंत्री के आग्रह को स्वीकार करते हुए अपने क्षेत्र हथीन के विकास को प्राथमिकता दी और इसी उद्देश्य से क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हथीन क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी।

वहीं, विधायक मोहम्मद इसराइल ने भी सार्वजनिक मंच से अपनी बात रखते हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल को वोट दिया, लेकिन इसे किसी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं माना जाना चाहिए। इसराइल ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को अपने विवेक से निर्णय लेने का अधिकार है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार का सौदा नहीं किया है और उनका निर्णय पूरी तरह क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर लिया गया है। इसराइल ने कहा कि क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में पहले भी होती रही है, इसलिए इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बयानों के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। जहां भाजपा नेताओं ने इसराइल के फैसले को सही ठहराया, वहीं कांग्रेस खेमे में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.