Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेजिंदर सिंह भाटिया को “चंडीगढ़ एमिनेंस अवॉर्ड 2025” से नवाज़ा गया

Mohali, 8 July- सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तेजिंदर सिंह भाटिया को रियल एस्टेट सेक्टर में उनके उल्लेखनीय योगदान और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए “चंडीगढ़ एमिनेंस अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा प्रदान किया गया।

भाटिया ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए गर्व का विषय है और मुझे आने वाले समय में और भी बेहतर, ग्राहक-केंद्रित प्रोजेक्ट्स लाने के लिए प्रेरित करेगा।”मोहाली में भाटिया द्वारा विकसित की गई ‘एरोपोलिस सिटी’ आज उत्तर भारत में एक प्रमुख मिक्सड-यूज टाउनशिप के रूप में जानी जाती है। 134 एकड़ में फैली इस टाउनशिप में रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ज़ोन शामिल हैं, जिसमें 55% हिस्सा ग्रीन स्पेस के रूप में संरक्षित है और आधुनिक स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधाएं मौजूद हैं।साथ ही, भाटिया की कंपनियां कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.