Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का ट्रायल टला, जल्द शुरू होगा रेल संचालन

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को प्रस्तावित ट्रेन ट्रायल फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पर कुछ तकनीकी और निर्माण कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें पूरा होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। ऐसे में अब ट्रायल रन 10 जुलाई या उसके बाद कराए जाने की संभावना है। यदि सभी कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं तो परीक्षण के तुरंत बाद नियमित रेल संचालन भी शुरू किया जा सकता है। हालांकि भाजपा नेताओं की ओर से 9 जुलाई को ट्रायल होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी सुरक्षा मानकों के पूरा होने के बाद ही ट्रायल कराया जाएगा।

बुधवार को रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने अंबाला मंडल के डीआरएम और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एलिवेटेड ट्रैक का अंतिम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के हापुड़ से मंगाई गई आठ विशेष ट्रॉलियों की मदद से पूरे ट्रैक की तकनीकी और सुरक्षा संबंधी जांच की गई। अधिकारियों ने धीमी गति से ट्रैक का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, सिग्नलिंग व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया।

सीआरएस की मंजूरी के बाद अब एलिवेटेड ट्रैक को पुरानी रेलवे लाइन से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार रात विशेष मशीनों की सहायता से मौजूदा पटरियों को काटकर नई एलिवेटेड लाइन से जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है। इसी कार्य के चलते कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलखंड पर करीब 8 से 10 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद पुरानी रेलवे लाइन हटाने का कार्य शुरू होगा और नए ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन की तैयारियां पूरी की जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों ने गांधी नगर से मिर्जापुर गांव के समीप 79/19 किलोमीटर प्वाइंट तक लगभग 5.84 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, पुलियों, ऊंचाई, सिग्नलिंग सिस्टम और नीचे से गुजरने वाले मार्गों की जांच की गई। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर, टिकट घर, प्लेटफॉर्म और स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया गया ताकि संचालन शुरू होने से पहले किसी प्रकार की तकनीकी कमी न रहे।

कुरुक्षेत्र जंक्शन के स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा के अनुसार एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का औपचारिक उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से वर्चुअल माध्यम से करेंगे। हालांकि उद्घाटन से पहले ही इस ट्रैक पर नियमित रेल संचालन शुरू करने की योजना है, जिससे यात्रियों को नई सुविधा का लाभ मिल सके।

करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना का निर्माण हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HRIDC) की ओर से कराया जा रहा है। परियोजना में लगभग 250 करोड़ रुपये एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण पर खर्च किए गए हैं, जबकि शेष राशि स्टेशन और प्लेटफॉर्म के आधुनिकीकरण पर लगाई जा रही है। इस परियोजना का शिलान्यास 22 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था।

एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शुरू होने के बाद शहर के झांसा रोड, कच्चा घेर, शास्त्री मार्केट, एलएनजेपी अस्पताल के सामने स्थित रेलवे फाटक और थर्ड गेट समेत पांच प्रमुख रेलवे फाटक समाप्त हो जाएंगे। इससे शहर में लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और रेल यातायात पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और व्यवस्थित हो सकेगा। साथ ही मेट्रो मॉडल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा नया रेलवे स्टेशन यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.