Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी आपदा के बीच गरमाई राजनीती.. राहत कार्यों को लेकर बीजेपी का सरकार पर हमला

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले की भीषण आपदा को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बिंदल ने कहा कि आपदा को आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार पुनर्वास कार्य शुरू करने में नाकाम रही है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि मंडी में भारी बारिश के चलते अब तक 48 लोग लापता हुए हैं, जिनमें से 20 के शव बरामद किए जा चुके हैं। 28 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि करीब 1000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 500 पूरी तरह से ढह चुके हैं और 200 घरों का नामोनिशान तक मिट गया है।

बिंदल बोले – थुनाग में एक पत्थर तक नहीं हिला सरकार ने

भाजपा अध्यक्ष ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “थुनाग जैसे प्रभावित क्षेत्रों में सरकार ने एक पत्थर तक नहीं हटाया है। जरूरी मशीनरी अब तक नहीं पहुंची है और लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं।”वहीं डॉ. बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि “वे कई किलोमीटर पैदल चलकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और वहां की ज़मीनी सच्चाई सामने रखी।” उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारों राशन की बोरियां और बर्तन किट प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई हैं।

राजनीती के आरोपों पर दिया ये जवाब 

राजनीति के आरोपों पर जवाब देते हुए बिंदल ने कहा, “अगर भूखे लोगों तक राशन पहुंचाना और पीने का पानी देना राजनीति है, तो हम ऐसी राजनीति करते रहेंगे।” उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे खुद आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और ज़मीनी राहत कार्यों का नेतृत्व करें, ताकि जनता को भरोसा मिल सके।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.