Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी की शहनाइयों के बीच लॉन्च हुआ ‘सरबाला जी’ का ट्रेलर, दिखी पंजाबियत की सोंधी खुशबू

Mohali, 8 July-शादी जैसा माहौल, गाजे-बाजे, बारात और पंजाब की मिट्टी से जुड़ी कहानी—यही सब कुछ लेकर आई है नई पंजाबी फिल्म ‘सरबाला जी’, जिसका ट्रेलर सोमवार को मोहाली के ‘द मोहाली क्लब, विंडहैम’ में बड़े धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, सरगुन मेहता, निमरत खैरा, गुग्गू गिल, गिरीश कुमार, निर्देशक मंदीप कुमार और निर्माता कुमार तौरानी ने मीडिया से फिल्म से जुड़ी यादें और अनुभव साझा किए।

1930 के दौर में ले जाने वाली यह फिल्म, चचेरे भाइयों सुचा और गज्जन सिंह तथा गज्जन और पयारो की अनोखी शादी की कहानी को हास्य और भावनाओं के मेल से पेश करती है। जहां एक ओर गज्जन जैसे शर्मीले किरदार हैं जिन्हें शादी की बात से ही पसीना आ जाता है, वहीं पयारो जैसी लड़कियों जैसे तेवर वाली नायिका, फिल्म को मज़ेदार मोड़ देती है।

गिप्पी ग्रेवाल ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा, “यह फिल्म सिर्फ कहानी नहीं, एक गहरा अहसास है जो पंजाब के दिल से निकली है और उसी तक पहुंचेगी।”टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मंदीप कुमार ने किया है और इसे कुमार तौरानी ने प्रस्तुत किया है। कहानी इंदरजीत मोगा ने लिखी है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शादी जैसा माहौल बना रहा, जिसने ट्रेलर की थीम को जीवंत कर दिया।

‘सरबाला जी’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.