Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने मचाया तहलका, पहले वीकेंड में 2763 करोड़ रुपये की कमाई

8 July, 2025-गैरेथ एडवर्ड्स के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने भारत में जबरदस्त ओपनिंग ली है। 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में पूरी तरह सफल रही है।

फिल्म ने अपने पहले दिन (शुक्रवार) 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को कमाई बढ़कर 13.5 करोड़ रुपये हो गई और रविवार को यह आंकड़ा 16.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 39 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कमाई 47 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। यह ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’ के ओपनिंग आंकड़ों (44 करोड़ रुपये) से अधिक है।

हालांकि सोमवार को कमाई में कुछ गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही अब तक भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 43.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अंग्रेजी वर्जन ने सबसे अधिक कमाई की है, लेकिन हिंदी, तमिल और तेलुगू संस्करण भी दर्शकों द्वारा सराहे जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

‘जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ’ ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 322.6 मिलियन डॉलर (करीब 2763 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड कलेक्शन किया है।2 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में पांच दिनों में 147.8 मिलियन डॉलर (लगभग 1267 करोड़ रुपये) और अन्य 82 विदेशी बाजारों से 174.8 मिलियन डॉलर (लगभग 1498 करोड़ रुपये) की कमाई की।यह ‘जुरासिक’ फ्रैंचाइजी की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग और 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड इंटरनेशनल ओपनिंग बन गई है। अमेरिका और भारत के अलावा, चीन, यूके और मेक्सिको में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म का बजट करीब ₹1541 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह अपने वीएफएक्स, स्कारलेट जोहानसन की परफॉर्मेंस और तकनीकी गुणवत्ता के लिए खूब सराही जा रही है। स्कारलेट जोहानसन अब दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई कराने वाली अभिनेत्री बन गई हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.