Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सजूमा में दूषित पानी से 70 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक की मौत

Summer express, कैथल। कैथल जिले के सजूमा गांव में दूषित पेयजल की समस्या गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान हेपेटाइटिस-ए और पोलियो जैसे संक्रमण की चपेट में आने से 70 से अधिक बच्चे बीमार हो चुके हैं। वहीं, 11 वर्षीय रितिका की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग हर गली में बच्चे बीमार हैं और लोग भय के साये में जीवन बिता रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला सजूमा गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर बीमार बच्चों का हालचाल जाना और रितिका के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि लोगों को स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती, तो यह गंभीर प्रशासनिक विफलता है।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि गांव की पेयजल पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। उनका आरोप है कि नालियों का गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है, जिससे दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार किया गया और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय रहते प्रभावी कदम उठाए गए, जिसके कारण संक्रमण तेजी से फैल गया।

आदित्य सुरजेवाला ने सरकार से मृतक बच्ची रितिका के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने, सभी बीमार बच्चों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही गांव में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.