Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में जेएलएन नहर में डूबे दो सगे भाई : एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में जेएलएन (जवाहरलाल नेहरू) नहर में नहाने के दौरान दो सगे भाई तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में डूबने वाले बच्चों की पहचान 12 वर्षीय कुलदीप और 9 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों दलीप सिंह के बेटे थे। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में रोहतक के गांव बोहर में किराए के मकान में रह रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर दोनों भाई गर्मी से राहत पाने के लिए पास स्थित जेएलएन नहर पर नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों नहर के घाट की सीढ़ियों पर बैठकर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई प्रदीप का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बहने लगा।

छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई कुलदीप उसे बचाने के लिए तुरंत नहर में कूद पड़ा। लेकिन नहर का तेज बहाव दोनों पर भारी पड़ गया और कुछ ही पलों में दोनों पानी की धार के साथ बह गए।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान के दौरान गोताखोरों ने क्रेन और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से नहर में कई घंटों तक तलाश की।

करीब 20 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। हालांकि दूसरे बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नहर में तेज जल प्रवाह के कारण रेस्क्यू टीम को अभियान चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गोताखोर लगातार अलग-अलग स्थानों पर तलाश अभियान चला रहे हैं।

आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं लापता बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव बोहर में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम और तेज बहाव के दौरान नहरों व अन्य जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.