Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह पुलिस ने सस्ते आईफोन का झांसा देकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी दबोचा

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सस्ते आईफोन का लालच देकर और फर्जी पेमेंट क्रेडिट मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नगीना थाना क्षेत्र के गांव मुल्थान निवासी अखलाक अहमद पुत्र जान मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को मोबाइल पर फर्जी पेमेंट क्रेडिट मैसेज भेजता था और दावा करता था कि गलती से उनके खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद वह लोगों को रकम वापस भेजने के लिए गुमराह कर उनसे ठगी करता था। इसके अलावा आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेहद कम कीमत में आईफोन बेचने के फर्जी विज्ञापन भी पोस्ट करता था।

पुलिस के अनुसार, विज्ञापन देखकर संपर्क करने वाले लोगों से आरोपी एडवांस भुगतान, डिलीवरी चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे अपने बैंक खाते में जमा करवा लेता था। भुगतान मिलने के बाद न तो मोबाइल भेजा जाता था और न ही रकम वापस की जाती थी।

इस संबंध में साइबर क्राइम थाना नूंह में पहले से मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए। इनमें से एक सिम उसके नाम पर पंजीकृत है, जबकि दूसरा फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर हासिल किया गया था।

जांच के दौरान बरामद मोबाइल नंबरों की पड़ताल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर की गई, जहां दोनों नंबरों के खिलाफ कुल पांच शिकायतें दर्ज मिलीं। इनमें एक नंबर से जुड़ी चार और दूसरे नंबर से संबंधित एक शिकायत शामिल है। इन मामलों में अब तक करीब 1.50 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से स्वयं तैयार किए गए फर्जी पेमेंट टेक्स्ट मैसेज और आईफोन से संबंधित तस्वीरें भी मिली हैं, जिनका इस्तेमाल लोगों को झांसे में लेने के लिए किया जाता था।

सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए साइबर क्राइम थाना नूंह के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इस साइबर ठगी गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.