Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला के गांव मौली में संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम बनी सहारा, विधवा परिवार को दूसरी बार मिली मदद

Summer express, पंचकूला (मौली)। आज के दौर में जहां महंगाई और आर्थिक चुनौतियां गरीब परिवारों के लिए जीवनयापन को कठिन बना रही हैं, वहीं संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा चलाया जा रहा अन्नपूर्णा मुहिम अभियान जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बन रहा है। इसी कड़ी में पंचकूला के गांव मौली में एक जरूरतमंद परिवार को दूसरी बार राशन सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की गई।
जानकारी के अनुसार गांव मौली निवासी रजनी देवी (39 वर्ष) के पति निर्मल सिंह का लगभग छह महीने पहले हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी रजनी देवी के कंधों पर आ गई। परिवार में उनकी तीन नाबालिग बेटियां हैं और घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है। ऐसे में परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है और बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा कर पा रहा है।

रजनी देवी की बड़ी बेटी मानसी (15 वर्ष) आर्थिक तंगी के कारण नौवीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो गई। दूसरी बेटी मुस्कान (12 वर्ष) सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ रही है, जबकि सबसे छोटी बेटी आंचल (10 वर्ष) पांचवीं कक्षा की छात्रा है। परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी कठिन हो गया है। रजनी देवी ने विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन अभी तक पेंशन शुरू नहीं हो पाई है।

जब संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों को परिवार की स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने अन्नपूर्णा मुहिम के तहत परिवार तक सहायता पहुंचाई। इस दौरान परिवार को 25 किलो आटा, 5 किलो आलू, 5 किलो प्याज, 5 किलो चीनी, खाद्य तेल, साबुन, मसाले तथा अन्य आवश्यक घरेलू राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने बताया कि यह परिवार को दी जा रही दूसरी राशन सहायता है। उन्होंने कहा कि संत रामपाल जी महाराज का स्पष्ट संदेश है कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची मानवता है। इसी भावना के तहत यह सहायता कार्य लगातार जारी रहेगा।

अनुयायियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज ने कहा है कि जब तक यह परिवार अपने पैरों पर खड़ा होकर स्वयं आजीविका कमाने में सक्षम नहीं हो जाता, तब तक सतलोक आश्रम इस परिवार की सहायता और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

इस मानवीय पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान करते हैं। ग्रामीणों ने इसे मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का यह अभियान न केवल भूख मिटाने का कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत बना रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.