Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेसबुक और इंस्टाग्राम से कमाई के आरोप में के प्रभारी विजय कुमार निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Summer express/शिमला, संजू-हिमाचल पुलिस के प्रसिद्ध पुलिस बैंड ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी विजय कुमार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आय अर्जित करने के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले की जांच पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को सौंपी गई है, जिन्हें तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि विजय कुमार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं तथा इन प्लेटफॉर्मों से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी आधार पर उनके खिलाफ सेंट्रल सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) नियम, 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित रखा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।’हारमनी ऑफ द पाइन्स’ हिमाचल पुलिस का प्रतिष्ठित सांस्कृतिक बैंड है, जिसने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी पहचान बनाई है। वर्ष 2022 में इस बैंड ने एक राष्ट्रीय टैलेंट शो ‘हुनरबाज’ में भाग लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के बाद बैंड को पूरे देश में व्यापक सराहना मिली और यह हिमाचल पुलिस की सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरा।इसके अलावा बैंड ने फ्रांस, इटली, कनाडा, सिंगापुर और दुबई सहित कई देशों में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता है। प्रदेश के सरकारी समारोहों, सांस्कृतिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी यह बैंड लगातार आकर्षण का केंद्र रहा है। जानकारी के अनुसार, इन प्रस्तुतियों से प्राप्त होने वाली आय पुलिस वेलफेयर फंड में जमा कराई जाती है, जिससे पुलिस कर्मियों के कल्याण संबंधी कार्यों में सहयोग मिलता है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के कार्यकाल में ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ को विशेष प्रोत्साहन मिला था। उनके नेतृत्व में बैंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के कई अवसर प्राप्त हुए, जिससे इसकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

अब इसी प्रतिष्ठित बैंड के प्रभारी विजय कुमार के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई ने पुलिस विभाग में नई चर्चा छेड़ दी है। विभागीय जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस विभाग की नजर बनी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.