Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर परियोजना में आंगनवाड़ी के 5 पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित

Summer express/कांगड़ा, संजीव महाजन -:महिला एवं बाल विकास विभाग की नूरपुर परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया से स्थानीय महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर, सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत कंदौर के कंदौर-4 आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए विभाग द्वारा 10,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिका के चार पद भी भरे जाएंगे। इनमें ग्राम पंचायत छतर जोगियां के छतर जोगियां केंद्र, ग्राम पंचायत छतर के वासा केंद्र, ग्राम पंचायत तलाड़ा के खोली केंद्र तथा ग्राम पंचायत रेहन-2 के रोह खास केंद्र शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों को संबंधित पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्र के लिए निर्धारित पात्रता एवं अन्य आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि भर्ती संबंधी अधिसूचना 3 जुलाई 2026 को जारी की गई है और सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय नूरपुर अथवा संबंधित पंचायत से संपर्क कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.