Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, 13 जुलाई को MCX पर फिसले भाव

Summer express, नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों से हटने का असर कीमतों पर दिखाई दिया।

13 जुलाई को एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,398 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,080 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 4,014 रुपये की कमी आई और इसका भाव घटकर 2,18,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण निवेशकों का रुझान डॉलर की ओर बढ़ा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का भी कीमती धातुओं पर असर देखने को मिला, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कॉमेक्स (Comex) पर सोने का वायदा भाव 4,106.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 4,113.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक सोना 38.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,075.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 59.71 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 60.16 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान इसमें 1.40 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 58.76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम, अमेरिकी फेड की नीतियां, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक परिस्थितियां सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.