Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 13 लोगों की मौत

Summer express, जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरे एक पिकअप वाहन के साथ हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार दोपहर उत्तरी तटीय राजमार्ग पर उस समय हुई, जब पिकअप वाहन दो ट्रकों के बीच फंस गया। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसा इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास हुआ। स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंडांग स्यारिफ हिदायत ने बताया कि सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर खुले पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन राजमार्ग पर यू-टर्न लेने के लिए डिवाइडर के पास धीमा होकर रुका था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन सामने वाली लेन में जा पहुंचा, जहां विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी उसे टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच फंसने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

भीषण टक्कर के कारण पिकअप में सवार कई लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ओवरलोड वाहनों का संचालन, सड़क सुरक्षा मानकों की कमी और यातायात नियमों के पालन में लापरवाही ऐसे हादसों की प्रमुख वजह मानी जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.