Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में 52 पाल महापंचायत:  दहेज, नशा और मृत्यु भोज पर मंथन

Summer express, सुंदर कुंडू ,पलवल। पलवल के ऐतिहासिक गांव मिंडकौला स्थित पावन तपोभूमि झिरी मंदिर परिसर में 52 पाल की विशाल महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत की अध्यक्षता 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने की। इसमें विभिन्न पालों के सरदारों, सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। पंचायत का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही कुरीतियों पर रोक लगाने और सामाजिक सुधार को लेकर व्यापक चर्चा करना रहा।

महापंचायत में दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए विभिन्न पालों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं और इसके लिए सभी पालों की सहमति के साथ ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है।

52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने कहा कि डागर पाल की ओर से सामाजिक सुधार की दिशा में एक नई पहल की गई है। उन्होंने बताया कि महापंचायत में मिले सुझावों पर विस्तार से विचार किया गया है और समाजहित में आवश्यक निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनका कहना था कि दहेज प्रथा, मृत्यु भोज और नशाखोरी जैसी कुरीतियों को समाप्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि डागर पाल की इस पहल से पूरे समाज को नई दिशा मिलेगी।

अरुण जेलदार ने बताया कि सामाजिक सुधार से जुड़े अन्य सुझावों पर चर्चा के लिए आगामी 6 सितंबर को दोबारा महापंचायत बुलाई जाएगी। उस बैठक में 52 पालों से प्राप्त सभी सुझावों को एजेंडे में शामिल कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि समाज के सामने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया जा सके।

महापंचायत में पूर्व मंत्री करण दलाल, पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, रतन सिंह सौरोत, बलजीत डागर दुबालु, जगन डागर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, सुभाष कुंडू, सरपंच सतबीर कुंडू, प्रताप सिंह कुंडू, बादाम सरपंच धतीर, रामदयाल सरपंच बढ़ा सहित विभिन्न पालों के सरदार, सामाजिक प्रतिनिधि और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.