Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहगढ़ साहिब में घर में घुसकर युवक की हत्या, बेअदबी मामले से जुड़ाव की जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मंडी गोबिंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर तूरां में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे मेवा सिंह की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मेवा सिंह वर्ष 2020 में दर्ज एक बेअदबी मामले में आरोपी रह चुका था। वह उस मामले में करीब छह महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था और फिलहाल मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस अब इस हत्याकांड का संबंध पुराने बेअदबी केस से है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को रात करीब 1:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि हमलावर घर के अंदर घुसे और सो रहे मेवा सिंह पर तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

जांच अधिकारी के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस निजी रंजिश, पुराने विवाद, जमीन संबंधी विवाद और वर्ष 2020 के बेअदबी मामले सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।

गौरतलब है कि सितंबर 2020 में मेवा सिंह के खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद वह करीब छह महीने जेल में रहा और बाद में अदालत से जमानत मिलने पर रिहा हो गया था। पुलिस का कहना है कि मौजूदा हत्या का उस पुराने मामले से सीधा संबंध है या नहीं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.