Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली बनेगा पंजाब की सिलिकॉन वैली, निवेश के लिए सही समय: मान

मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योग जगत से राज्य में निवेश बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब में निवेश के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए पारदर्शी और निवेश-अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है।
इसी के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पंजाब में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इसी महीने एक और बड़ी स्टील कंपनी राज्य में निवेश की घोषणा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य मोहाली को देश के प्रमुख प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप केंद्र के रूप में विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि आईटी सिटी, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, उच्च शिक्षण संस्थानों और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता के कारण मोहाली में अपार संभावनाएं हैं। इसी सोच के तहत इसे “पंजाब की सिलिकॉन वैली” के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मान ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाया है।
सिंगल विंडो सिस्टम, समयबद्ध मंजूरियां व नई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति के जरिए निवेशकों को सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।

स्टील, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि आधारित उद्योग और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कई नई औद्योगिक परियोजनाएं शुरू होंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। सरकार मोहाली में सेमीकंडक्टर और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है।

रोजगार और आर्थिक विकास पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक निवेश का सीधा लाभ पंजाब के युवाओं को रोजगार के रूप में मिलेगा। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मान के अनुसार, पंजाब को फिर से देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और निवेश-अनुकूल नीतियों पर लगातार काम कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.