Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन-भाषा नीति पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इन्कार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई द्वारा नए शैक्षणिक सत्र से लागू की गई तीन-भाषा नीति पर अंतरिम रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने कहा कि “कोई भी भाषा सीखना कभी बेकार नहीं जाता।” न्यायालय ने माना कि भाषा सीखना विद्यार्थियों के बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास में सहायक होता है।
हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिका में उठाए गए संवैधानिक और कानूनी मुद्दों पर आगे सुनवाई जारी रहेगी।
याचिकाकर्ताओं ने तीन-भाषा नीति को चुनौती देते हुए कहा था कि इसे कुछ राज्यों पर उनकी सहमति के बिना लागू किया जा रहा है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार और सीबीएसई ने अदालत को बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को बहुभाषी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल नीति के क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि मामले के सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
तब तक सीबीएसई की तीन-भाषा व्यवस्था नए सत्र में लागू रहेगी। अदालत ने संकेत दिया कि मामले में संघीय ढांचे, राज्यों के अधिकार और शिक्षा नीति से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तृत सुनवाई की जाएगी। अगली सुनवाई में केंद्र, सीबीएसई और याचिकाकर्ताओं के तर्कों पर विचार किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.